जनता देख रही है योगी आदित्यनाथ का दोहरा चरित्र- अजय राय

Ashok srivastava
0

जनता देख रही है योगी आदित्यनाथ का दोहरा चरित्र- अजय राय

Public is seeing the double character of Yogi Adityanath - Ajay Rai


बस्ती, 03 सितम्बर।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा देश व प्रदेश की भाजपा सरकारें षडयंत्र के तहत विपक्षी नेताओं को जेल भेज रही हैं, त्वरित न्याय दिलाने की आड़ में लोगों के घर और कामर्शियल भवनों पर बुलडोजर चलवाया जा रहा है। हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं देश के संविधान को बचाने, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और कमजोर लोगों को न्याय दिलाने के लिये अपने जान की बाजी लगा देंगे लेकिन पीछे नही हटेंगे।


कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा योगी आदित्यनाथ का दोहरा चारित्र दुनियां देख रही है। जिस तरह से बहू बेटियों की इज्जत सरेआम लूटी जा रही है, आरोपियों की गृहस्थी पर बुलडोजर चलवाया जा रहा है, लूट और हत्या की वारदातें सरेआम हो रही है, ऐसे हालातों में यदि वे सही मायने में संत होते तो सत्ता को लात मारकर अपने मठ में चले जाते। लेकिन दुर्भाग्यूर्ण है कि वे अब संत भी नही रहे और अच्छे राजनेता भी नही बन पाये। उनके बुलडोजर रूपी अहंकार के नीचे असंख्य परिवारों की आवाजें दब गई हैं जो न्याय की गुहार लगाते रहे और बेलगाम सत्ताधारी उन पर जुल्म ढाते रहे। ऐसी सरकारों को सत्ता से हटाने के लिये हमे एकजुट रहना होगा। कांग्रेस नेता ने बस्ती जिला प्रशासन और भाजपा नेताओं को भी खूब खरी खोटी सुनाया।




दरअसल कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान प्रेक्षागृह का ए.सी. खराब कर दिया गया था। अजय राय ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुये कहा हम जेल में रहकर और अंग्रेजों से लोहा लेकर देश को आजाद कराने वाले लोग हैं। आज बस्ती को पता चल गया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कार्यक्रमों के लिये प्रेक्षागृह बहुत छोटी जगह होगी। बस्ती आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जिला मुख्यालय पर उन्होने जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय के संयोजन में अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक की और साल 2027 के चुनाव के लिये कमर कसकर तैयार रहने को कहा। इससे पूर्व हरैया, कप्तानगंज और फुटहिया चौराहे पर कांग्रेसियों ने उन्हे माला पहनाया और पार्टी के समर्थन में नारे लगाये। बसपा नेता एवं बस्ती सदर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके डा. आलोक रंजन वर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनको फटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।




कार्यकर्ता बैठक का संचालन पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने किया। इस अवसर पर जयकरन वर्मा, दिलीप निषाद, अमरेन्द्र मल्ल, केशव प्रसाद यादव, विश्वविजय सिंह देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव आदि प्रदेश स्तर के पार्टी नेता मौजूद रहे। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, बृजेश आर्या, रामजियावन, पूर्व सांसद मो. मुकीम, प्रदेश सचिव अनिल कुमार, प्रशान्त पाण्डेय, डा. आलोक रंजन वर्मा, काजी सुहेल अहमद, बसंत चौधरी आदि ने भी बैठक को सम्बोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान कांग्रेस के रामभवन शुक्ल, नर्वदेश्वर शुक्ल, मछुवारा कांग्रेस के राजबहादुर निषाद, गिरजेश पाल, बाबूराम सिंह, मंजू पाण्डेय, बाबूराम सिंह, बबिता शुक्ला, गंगा प्रसाद मिश्रा, सोनी मिश्रा, नीलम विश्वकर्मा, डा. शीला शर्मा, राणा प्रताप सिंह, रविन्द्र सिंह राजन, डा. वाहिद अली, हरिश्चन्द्र शुक्ल, अमित प्रताप सिंह, सुनील पाण्डेय, अवधेश सिंह, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, सद्छाम हुसेन, अतीउल्लाह सिद्धीकी, देवी पाण्डेय, शिवनारायण पाण्डेय, आदित्य त्रिपाठी, मुकेश शुक्ल, मदनलाल गुप्ता, जगदीश शर्मा, बबलू गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)


 

To Top